वैसे तो कपूर का उपयोग कई चीजों में किया जाता है। इसका विशेष महत्व पूजा पाठ और हवन में भी किया जाता है। कपूर का धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो घर और परिवार की खुशहाली और आर्थिक तरक्की के लिए बेहद ही खास माने जाते हैं।
वास्तु के इन्हीं उपायों में से एक है कपूर का उपाय। कपूर एक ऐसी सामग्री है जो घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में मदद करती है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के पूजा स्थान में कपूर रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। इस जगह कपूर रखने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
घर के बेडरूम में कपूर का टुकड़ा रखना घर के लोगों को मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है।
यदि आप कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा घर की तिजोरी में रखते हैं तो ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की कमी नहीं होती है।
घर के मेन गेट पर कपूर का टुकड़ा रखने से नेगेटिविटी दूर होती है। साथ ही बुरी शक्तियां भी भागने लगती हैं। परिवार में ऊर्जा का संचार होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।