आजकल लोग अक्सर आटे को गूंधकर रख देते हैं, फिर कुछ देर बाद उसकी रोटी बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, आटे को कितनी देर गूंधकर रखना सुरक्षित माना जाता है।
अगर आप लंबे समय तक आटे को गूंधकर रखते हैं, तो इससे बैक्टीरिया और हानिकारक फंगस आटे पर लग सकते हैं।
ज्यादा देर तक आटे को गूंधकर रखने की वजह से फर्मेंटेशन लगने की संभावन बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आटे के स्वाद में बदलाव हो सकता है।
लंबे समय तक आटे को गूंधकर रखने से आटे में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है।
अगर आप आटे को गूंधकर रखते हैं, 24 घंटे तक रख सकते हैं, लेकिन कमरे के तापमान में 2-4 घंटे से ज्यादा ना रखें।
अगर लंबे समय तक आटे को गूंधकर फ्रिज में रखते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी गैस और कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप आटे को लंबे समय तक गूंधकर रखते हैं और इसका सेवन करने के बाद किसी तरह की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com