छत पर इन चीजों को रखने से हो जाएंगे आप गरीब


By Arbaaj29, Jan 2024 11:43 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है कि कौन सी चीज कहां और कहां नहीं करनी चाहिए।

छत पर क्या न रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर भूलकर भी कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

कूड़ा-कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर कूड़ा-कचरा जमा नहीं करना चाहिए। कूड़ा जमा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

छत पर झाड़ू

अगर आप घर की छत पर झाड़ू रखते है, तो ऐसा बिल्कुल न करें वरना धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।

रस्सी का बंडल

कई लोग घर की छत पर रस्सी का बंडल रखते है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है इसलिए रस्सी का बंडल न रखें।

लोहा न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर लोहा रखना भी अशुभ होता है। अगर कोई व्यक्ति छत पर लोहा रखता है, तो उसके पास पैसा नहीं टिकता है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा बेहद ही पूजनीय होता है इसलिए तुलसी के पौधे को भूलकर भी छत पर नहीं रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Valentine Day 2024: पार्टनर को दें तोहफा, जिंदगी में बढ़ेगा प्यार