ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में रखी गई चीजें हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप इन चीजों को खुला रखते हैं, तो घर में गरीबी आ सकती है।
माना जाता है कि पानी के बर्तन को खुला रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है। इसलिए, पानी के बर्तन को ढ़ककर रखें।
वास्तु शास्त्र में अन्न को शुभ माना जाता है, ऐसे में इसे खुला रखने से घर में गरीबी और धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
घर में टूटी हुई चीजें रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें रखने से बुरी शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं। इसलिए, टूटे बर्तन, शीशे और मूर्तियों को घर में ना रखें।
अगर आप झाड़ू को घर में खुला रखते हैं, तो धन हानि हो सकती है। इसलिए, इसे छिपाकर रखें और रात के समय भूलकर झाड़ू ना लगाएं।
घर में धन रखने के लिए एक व्यवस्थित स्थान बनाएं और वहां रखें। ऐसा करने धन संबधी परेशानियां कम हो सकती हैं।
अगर आप इन 5 चीजों को घर में हमेशा खुला रखते हैं, तो जल्द ही आपको धन संबंधी परेशानियां घरे सकती हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com