इस एक पेड़ को घर मे लगाने से जीवन रहता है सुखमय


By Ayushi Singh15, Jul 2024 03:57 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सभी भगवान को कोई-न-कोई फूल पसंद होते हैं। जिसे चढाने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। केतकी के फूल का पूजा में बहुत महत्व है। इस फूस को माता लक्ष्मी के अर्पित करने से सारी समस्या दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि केतकी के पेड़ को घर मे लगाने से जीवन सुखमय रहता है-

दूर होती है धन की समस्या

अगर किसी प्रकार से घर में पैसों की समस्या बार-बार आ रही है, तो केतकी के पेड़ को घर में लगाने से धन से जुड़ी परेशानियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी।

माना जाता है शुभ

जिस इंसान के घर में केतकी का पेड़ होता है, उसके जीवन में आ रही सारी परेशानियों से आसानी से निकल सकता है। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।

किस भगवान का प्रिय फूल है?

हिंदू धर्म में हर देवी-देवताओं की पूजा में उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इससे इष्ट देव जल्द प्रसन्न होते हैं।केतकी का फूल विष्णु जी का प्रिय माना जाता है।

क्रोधित होते हैं भगवान शिव

भगवान शिव की पूजा में कभी भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस फूलों को चढ़ाना वर्जित है। ऐसा करने से अपनी पूजा का फल कभी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही भगवान शिव भी क्रोधित होते हैं।

साबित हो सकता है वरदान

केतकी का फूल सबसे ज्यादा सुगंधित और सुंदर फूल माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में केतकी का पौधा होना सबसे लाभदायक होता है। केतकी का पौधा किसी भी व्यक्ति के लिए वरदान साबित हो सकता है।

होते हैं औषधि गुण

केतकी में औषधि गुण होते हैं, इसलिए यह तनाव से राहत देता है और शक्ति भी बढ़ाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण, यह मोटापे, अस्थमा और आंतों के कीड़ों का इलाज कर सकता है।

केतकी के पेड़ को घर में लगाने से जीवन सुखमय रहता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सावन में शनि का दुर्लभ संयोग बनाएगा 3 राशियों को लखपति