पिछले कई वर्षों में OTT की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। जिसकी वजह उसपे रिलीज होने वाले वेब शोज भी है। आइए जानते हैं किन वेब शोज के अगले सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मिर्जापुर से लेकर खाकी तक लगभग ये सभी ऐसे वेब शोज रहे है। जो रिलीज होते ही तेजी से ओटीटी पर देखे गए है, ऐसे में फैंस को इनके अगले सीजन का इंतजार है।
नवंबर 2022 में रिलीज हुई खाकी: द बिहार चैप्टर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस वेब शो की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने खाकी 2 का एलान किया है। नेटफ्लिक्स पर आप इसे देख सकते है।
मिर्जापुर वेब शो के अब दो सीजन रिलीज किए जा चुके है। इस वेब शो के तीसरे सीजन की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है, मेकर्स जल्दी ही इसके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर सकते है।
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध पाताल लोक भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। इस वेब शो के दूसरे सीजन का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
द फैमिली मैन का पहला और दूसरा दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था। फैंस फिर एक बार श्रीकांत तिवारी को तीसरे सीजन में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।
पंचायत टीवीएफ द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा वेबसीरीज थी। जिसे प्राइम वीडियो पर लोगों ने काफी एंजॉय किया था। अब इस वेब शो के तीसरे सीजन का फैंस काफी दिल से इंतजार कर रहे है।
सोनी लिव पर मौजूद महारानी 1 और महारानी 2 एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर वेब शो हैं। इस वेब शो के दोनों ही सीजन में बिहार के पॉलिटिकल ड्रामा को दिखाया गया है। इस वेब शो का तीसरा सीजन 2024 में आ सकता है।