तुलसी के पास खरमास में न रखें ये चीजें, धन पर लग जाएगा ब्रेक


By Shivansh Shekhar07, Dec 2023 04:30 PMnaidunia.com

तुलसी का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे का महत्व काफी ज्यादा होता है लोग तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं। इसलिए बिना तुलसी के भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती है।

रोजाना पूजा

लोग रोजाना सुबह और शाम तुलसी की पूजा करते हैं। महिलाएं तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने के साथ आरती भी उतारती हैं। लेकिन खरमास में ये नहीं होता है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर

ऐसी मान्यता है कि तुलसी यदि आपके आंगन में हो तो नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। कुछ ही दिनों में खरमास शुरू होने वाला है।

मांगलिक कार्य मना

खरमास के दिनों में मांगलिक कार्यों को करने के लिए मनाही होती है। वहीं, लोगों के मन में यह भी सवाल होता है कि खरमास में तुलसी की पूजा होती है या नहीं?

जल करें अर्पित

ज्योतिष के मुताबिक 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने वाला है ऐसे में इन दिनों शुभ कार्य पूजा पाठ नहीं होता है। लेकिन आप तुलसी में जल अर्पित कर सकते हैं।

जल करें अर्पित

ज्योतिष के मुताबिक 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने वाला है ऐसे में इन दिनों शुभ कार्य पूजा पाठ नहीं होता है। लेकिन आप तुलसी में जल अर्पित कर सकते हैं।

न चढ़ाएं ये चीजें

तुलसी में जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं लेकिन खरमास के दिनों में गलती से भी तुलसी के ऊपर सिंदूर या कोई पूजन सामग्री न चढ़ाएं।

न छुएं तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं लेकिन कई दिन ऐसे होते हैं जिस दिन तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। आइए बताते हैं।

इस दिन न तोड़ें

खरमास के महीने में पड़ने वाली एकादशी, मंगलवार और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही इस दिन जल भी अर्पित नहीं करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लाल मिर्च के टोटके से नहीं लगेगी नई दुल्हन को बुरी नजर