खरमास में ये काम करने से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा


By Prakhar Pandey20, Mar 2024 04:46 PMnaidunia.com

खरमास की शुरुआत

14 मार्च से खरमास की शुरुआत हो चुकी है। खरमास के महीने में कई कार्यों पर रोक होती है तो वहीं कुछ धार्मिक कार्यों को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

मांगलिक कार्यों की मनाही

साल 2024 में 14 मार्च से 13 अप्रैल के बीच खरमास रहने वाला है। इस अवधि में कुछ शुभ कार्यों को करने से जीवन में लाभ प्राप्त हो सकता है।

बृहस्पति चालीसा का पाठ

खरमास के दौरान अगर बृहस्पति चालीसा का पाठ किया जाए तो जातक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। खऱमास में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

मंत्र का जाप

खरमास के समय विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए एकाक्षरी बीज मंत्र का जाप करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र का जाप आप सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय करने से कई लाभ होता है।

लाल चंदन की माला

एकाक्षरी बीज मंत्र का जाप एक लाल चंदन की माला से करना बेहद शुभ माना जाता है। सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।

ॐ घृणिः सूर्याय नमः

ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप सूर्य देव को जल अर्पित करते समय कर सकते है। सूर्य देव को अर्पित करने वाले जल में आप गुड़हल का फूल और हल्दी डाल सकते है। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

सूर्य चालीसा का पाठ

खरमास में सूर्य चालीसा का पाठ करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस चालीसा के पाठ से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही, जरूरतमंदों की सेवा से भी आपको बहुत पुण्य मिलेगा।

भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

खरमास में दान-पुण्य करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराने और जरूरी चीजों का दान करे से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती।

अगर आपको खरमास से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

महालक्ष्मी राजयोग से होली तक पैसे से मालामाल होंगी ये 3 राशियां