14 मार्च, गुरुवार से खरमास की शुरुआत होने जा रही है और इसका अंत 13 अप्रैल 2024 को होगा। इसमें सभी शुभ कार्य बंद रहते हैं।
जब ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में एंट्री करते हैं तब खरमास की शुरुआत हो जाती है। इसी को मीन संक्रांति के नाम से हम जानते हैं।
इस मीन खरमास के दौरान शादी, ब्याह, गृह प्रवेश, सगाई, पूजा पाठ आदि शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता होती है।
हालांकि, इसकी शुरूआत होते ही कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन भी शुरू हो जाते हैं। आइए उन राशियों के बारे में हम आपको बताते हैं।
मेष राशि वालों के लिए भी सूर्य अच्छी खबर लेकर आने वाले हैं। निवेश के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है। आय के नए सोर्स खुलेंगे।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय लकी साबित हो सकता है। साथ ही इस समय धन लाभ होने की पूरी संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि के जातक अब पूरे 1 महीने तक मौज काटेंगे। इस समय इनके ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं जिसके कारण पैसों की बरसात हो सकती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।