कियारा आडवाणी ने साल 2014 से अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही हर फिल्म के साथ अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है? आइए जानते है डेब्यू के बाद से कैसा रहा हैं कियारा का करियर?
2014 में कियारा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने 9 साल के करियर में कियारा ने अब तक करीब 19 फिल्मों में काम किया है।
कियारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2014 में फगली फिल्म से किया था। इस मूवी में कियारा ने देवी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, फगली बाद में काफी फेमस हुई थी।
एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में एक्ट्रेस ने धोनी की वाइफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म से भी एक्ट्रेस को काफी प्रसिद्धि मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
21 जून 2019 को रिलीज हुई कबीर सिंह ने एक्ट्रेस को प्रीति के नाम से फेमस कर दिया। कबीर सिंह कियारा के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
मई 2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 में भी एक्ट्रेस ने बेहद शानदार काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
डेब्यू से लेकर अब तक कियारा का करियर काफी सफल रहा है। एक्ट्रेस ने शेरशाह जैसी फिल्मों से जहां ओटीटी लवर्स को इंप्रेस किया। वहीं उनकी पिछली दो फिल्में सत्यप्रेम की कथा एक सोशल मैसेज पर आधारित हैं।
कियारा जल्द ही 2024 में एक तेलुगू फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली है। वहीं 2025 में एक्ट्रेस वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की वॉर 2 में फीचर होंगी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 4 फ्लॉप, ब्लॉकबस्टर, 1 सेमी हिट, 1 सुपरहिट और 2 औसत फिल्में दी है।