किडनी में कोई समस्या होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।
किडनी के खराब होने का शुरुआती लक्षण हाथ-पैर और चेहरे पर सूजन है।
किडनी दिमाग और मांसपेशियों तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में बाधा डाल सकती है। जिससे ज्यादा थकान महसूस होती है।
किडनी में दिक्कत होने पर यूरिन में बदलाव देखने को मिलता है।
किडनी में दिक्कत होने पर लंग्स में फ्लूइड जमने लगता है। जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
अगर आप ड्राई स्किन और खुजली की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह भी किडनी की बीमारी का संकेत है।