इन 5 फूड्स से Kidney Stone के मरीज हमेशा रहें दूर


By Ram Janam Chauhan24, Feb 2025 03:44 PMnaidunia.com

किडनी स्टोन एक गंभीर है, जिसमें लोगों को बहुत तेज दर्द होता है। ऐसा में इन फूड्स को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इससे तबीयत और खराब हो सकती है।

पालक का ज्यााद सेवन न करें

पालक में ऑक्सालेट मौजूद होता है, जो किडनी स्टोन की वजह बन सकता है। ऐसे में इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम करें

कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जिसके कारण शरीर में किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे कम सेवन करना चाहिए।

नमक का कम सेवन करें

अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है. जो पथरी की वजह बन सकती है।

टमाटर का ज्यादा सेवन न करें

टमाटर के बीज किडनी में पथरी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप टमाटर का सेवन करते हैं, तो इसके बीजों को निकालकर सेवन करें।

रेड मीट का ज्यादा सेवन ना करें

ज्यादा रेड मीट का सेवन करने पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए, ज्यादा रेड मीट का सेवन ना करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

आयरन से भरपूर 5 फल, भरा रहेगा शरीर में खून