कुछ बच्चों की हाइट उनकी उम्र की तुलना में कम रह जाती है। बच्चों की रुकी हुई हाइट बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
यदि बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें रोजाना रस्सी कुदाएं। इस एक्सरसाइज को करने का सकारात्मक असर कुछ ही सप्ताह में देखने को मिल सकता है।
गर्मियों के दिनों में स्विमिंग भी एक बेहतर ऑप्शन है। कुछ दिनों तक स्विमिंग करने से हाइट बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग करना भी फायदेमंद होता है। कुछ योगासन करने से भी हाइट को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
शरीर को ओवरऑल ग्रोथ के लिए पर्याप्त नींद की जरूरत पड़ती है। हर रात 8-10 घंटे की नींद लेने से फिजिकल ग्रोथ को काफी बढ़ावा मिलता है।
बच्चों के बैठने की पोजीशन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। यदि बच्चे खड़े और बैठने की सही पोजीशन का ध्यान रखेंगे तो ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।
हाइट बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी एक्सरसाइज लटकना है। रोजाना कुछ देर लटकने मात्र से भी बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ सकती है।
बच्चों को सुबह जॉगिंग पर जरूर भेजें। दरअसल, जॉगिंग करने से पैरों की हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं, इससे हाइट भी बढ़ती है।
यहां हमने हाइट बढ़ाने के उपायों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ