गंदे कोलेस्ट्रॉल का काल है रसोई की ये चीजें


By Arbaaj18, Jun 2025 09:20 AMnaidunia.com

गंदा कोलेस्ट्रॉल दिल के खतरनाक माना जाता है। इसका स्तर कम करने के लिए किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

रसोई में गंदे कोलेस्ट्रॉल का काल

गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकलने के लिए किचन में मौजूद चीजें का उपयोग करना चाहिए। उन चीजों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं।

लहसुन खाएं

गंदा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट 2 कच्ची लहसुन की कली खाएं। उसके बाद गुनगुना पानी पिएं।

मेथी दाना

गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रोकने के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल करना चाहिए। आप मेथी दाना का पानी पी सकते हैं, जो फाइबर से भरपूर होता है।

दालचीनी का पानी पिएं

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को डाइट में दालचीनी का पानी शामिल करना चाहिए। दालचीनी गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

सेब खाएं

सेब का सेवन करने से भी गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकलता है, क्योंकि इस फल में उच्च फाइबर पाया जाता है।

बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल

किचन में रखी इन चीजों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। गुड कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए अच्छा होता है।

हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने के फायदे