रसोई में ऐसे तुलसी न रखें, वरना खाली हो जाएगा अन्न का भंडार


By Sahil23, May 2024 05:33 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को रखने के कई जरूरी नियम बताए गए हैं।

किचन में तुलसी का पौधा रखना

वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है। बशर्ते इसके नियमों का पालन करें। वरना फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है।

घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी का पौधा पवित्र होता है। किचन में इसे रखने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी का पौधा रखने के नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं, किचन में मां अन्नपूर्णा वास करती हैं। इस वजह से तुलसी के पौधे की देखभाल नियमों के तहत करें।

इस दिशा में रखें पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। किचन में हमेशा इसी दिशा में पौधा रखना चाहिए।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

किचन में तुलसी का पौधा रखने के बाद साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। रसोई में गंदे बर्तन न छोड़े और समय-समय पर अच्छे से सफाई करते रहें।

पूजा-अर्चना का रखें ध्यान

किचन में तुलसी का पौधा रखने के बाद इसकी पूजा-अर्चना का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। रोजाना इसकी पूजा करें और तुलसी के आगे दीपक जरूर जलाएं।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यहां हमने जाना कि तुलसी का पौधा किचन में रखने के क्या नियम होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मनचाहा प्यार पाने के लिए क्या करें?