ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए एक फल का छिलका फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं किस फल का छिलका इस समस्या में रामबाण होता है।
हाई ब्लड शुगर की समस्या शरीर के लिए गंभीर होती है। शुगर का लेवल बढ़ने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए फल का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही, कुछ फल के छिलके का सेवन भी हाई शुगर को कम कर सकता है।
कीवी सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल है। कीवी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इसका छिलका भी खाया जा सकता है।
कई फलों का छिलका नहीं खाया जाता है, लेकिन कीवी का छिलका खाना पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। इसके छिलके में कई सारे पोषक तत्व होते हैं।
कीवी के छिलके में फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। साथ ही, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
कीवी की फल खाने के साथ ही इसका छिलका भी खाएं। इसमें मौजूद तत्व की वजह से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।