पैर के तलवों से व्यक्ति का स्वभाव जानें


By Ayushi Singh01, Feb 2025 07:00 AMnaidunia.com

समुद्र शास्त्र के अनुसार हम व्यक्ति के पैर के तलवों  से उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि पैर के तलवों से व्यक्ति का स्वभाव जानें-

मुलायम तलवे

जिन लोगों के तलवे मुलायम होते हैं ऐसे लोग लकी माने जाते हैं। इन लोगों के पास किसी प्रकार की कमी नहीं होती है और घूमने-फिरने का शौक होता है।

होते हैं सपाट

जिन लोगों के तलवे सपाट होते हैं ऐसे लोग मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त करते हैं और खुले दिल के होते हैं। साथ ही, उन्हें जो बोलना होता है मुंह पर बोलते हैं।

फटी एड़ी

जिन लोगों की फटी एड़ी होती है ऐसे लोगों के जीवन में कई कठिनाइयां होती है और इसे अशुभ मानी जाती है। ये लोग अपने मन के मालिक होते हैं।

तलवे का रंग काला

जिन लोगों के तलवे काले होते हैं ऐसे लोगों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है।

तलवे का रंग सफेद

जिन लोगों के तलवे सफेद होते हैं ऐसे लोग कोई जीवन में फैसला नहीं ले पाते हैं और दूसरों के कहने में जल्दी आ जाते हैं। इनपर सामने वाले का प्रभाव जल्दी आ जाता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

पैर के तलवों से व्यक्ति का स्वभाव जानें । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जीवन में सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न