हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि साल में चार बार आती है।
चैत्र महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्र कहा जाता है। जो कि मार्च महीने में शुरू होने जा रहे हैं।
नवरात्रि के नौ दिन माँ दुर्गा को समर्पित होते हैं। पूरे नौ दिन माता के अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है।
इस साल चैत्र नवरात्र 22 मार्च 2023 से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगे।
वही घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस बीच कलश स्थापना करना शुभ होगा।
नवरात्र के पहले दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान करके साफ़ कपड़े पहनकर माँ दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें।
मान्यतानुसार नवरात्रि के नौ दिन माँ दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामना भी पूरी होती है।
कुछ लोग नवरात्रि में पूरे नौ दिन माता उपवास रखते हैं। और रामनवमी वाले दिन कन्या पूजन करके अनुष्ठान पूरा करते हैं।