बहुत शुभ होता है सूर्य को अर्घ्य देना, जानें इसके लाभ


By Shailendra Kumar2023-05-13, 15:09 ISTnaidunia.com

शुभ परिणाम

हिंदू धर्म में सूर्य को अर्घ्य देने का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। इससे साधक को कई शुभ फल प्राप्त होते हैं।

कई तरह के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अर्घ्य देने से साधक को कई तरह से धार्मिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक लाभ मिलते हैं।

दिव्य ऊर्जा का स्रोत

सूर्य को दिव्य ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा से जीवन में सकारात्मकता आती है।

जीवन में सुख-समृद्धि

माना जाता है कि प्रतिदिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शरीर रोग-मुक्त रहता है।

स्वस्थ रहेगा शरीर

वैज्ञानिक नजरिए से भी सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है।

शुद्ध होगा मन

जल को शुद्ध करने वाला तत्व माना जाता है। इसलिए अर्घ्य देने से व्यक्ति आध्यात्मिक और मानसिक तौर पर शुद्ध होता है।

दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

माना जाता है कि सूर्य को जल देने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन में पवित्रता की भावना बढ़ जाती है।

मजबूत होगा सूर्य

सूर्य को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ सूर्य से जुड़े दोष भी दूर होते हैं।

शिवांगी जोशी के स्टाइलिश लुक्स से नहीं हटेंगी नजरें