कैंसर का जोखिम कम कर सकता है त्रिफला चूर्ण


By Shailendra Kumar21, Mar 2023 05:13 PMnaidunia.com

तीन जड़ी-बूटियों का मिश्रण

त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है। इसके नियमित सेवन से कई लाभ मिलते हैं।

कई गुणों से भरपूर

यह मिश्रण विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ ही कई एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है।

खाली पेट करें सेवन

सुबह के वक्त खाली पेट में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे कई रोग दूर रहेंगे।

कैंसर का जोखिम

एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर त्रिफला शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास में योगदान देते हैं।

कम होगी चर्बी

यह शरीर की चर्बी कम करने में भी फायदेमंद है। खासकर पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी कम करने में मदद करता है।

गैस्ट्रिक रोगों से बचाव

त्रिफला पेट संबंधी सभी समस्याओं, जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस, पेट दर्द और अपच आदि से छुटकारा दिलाता है।

पेट की सेहत

यह पेट की जलन और सूजन को कम करता है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पेट की बीमारियों से बचाता है।

ओरल हेल्थ

इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन कम करने में लाभकारी है।

सूजन से लाभकारी

एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर त्रिफला शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है।

Beauty Tips: लंबे-घने बालों के लिए बेस्ट है लहसुन, जानें सही तरीका