हिंदू धर्म में तीज का त्योहार साल में तीन बार मनाया जाता है। हरियाली, हरतालिका और कजरी तीज को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।
पति की लंबी उम्र और घर में सुख समृद्धि की कामना के साथ महिलाएं इन तीनों तीज पर व्रत रखती है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हरियाली तीज हरियाली अमावस्या के बाद श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है, वहीं हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तीज को मनाई जाती है।
दोनों ही तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, हरियाली तीज के साथ व्रत की शुरुआत होती है और हरतालिका तीज पर व्रत का समापन होता है।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सामान्य व्रत रखती हैं, श्रृंगार करती है, झूला झूलती है, वहीं हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन होता है।
भगवान भोले और माता पार्वती के पुनर्मिलन के तौर पर हरियाली तीज मनाई जाती है, वहीं हरतालिका तीज का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।