बारिश के मौसम में मिलनेवाला परवल, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसमें भरपूर मात्रा में पोषक गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, बी1, बी2, सी से भरपूर होता है।
हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम रहता है।
परवल में भरपूर फाइबर होता है। यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज से जुड़ी समस्या भी ठीक होती है।
परवल में विटामिन सी होता है। इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है और साथ ही कई बीमारियों से जान भी बचती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद लाभदायक होता है। यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
परवल ब्लड प्यूरीफाई करने का काम भी करता है। इसके सेवन से खून साफ होता है और त्वचा में चमक बनी रहती है।
इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए मोटापा को कंट्रोल करने में परवल बहुत फायदेमंद है।