अंडे का सफेद हिस्सा कर सकता है बीमार, बरतें सावधानी


By Shailendra Kumar21, Jun 2023 11:06 AMnaidunia.com

पोषण का खजाना

अंडा हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

अंडे की जर्दी में भी फैटी एसिड, विटामिन डी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे कई तरह के मिनरल्स होते हैं।

कम होता है फैट

अंडे की सफेद जर्दी में फैट की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए कई बार लोग अंडे का सफेद हिस्सा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

सफेद जर्दी का सेवन

लेकिन सिर्फ अंडे की सफेद जर्दी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी का खतरा

अंडे का सफेद हिस्सा अधिक मात्रा में खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। खासतौर पर बच्चों में इसकी काफी ज्यादा संभावना होती है।

ब्लड प्रेशर में गिरावट

कुछ लोगों में अंडे की सफेद जर्दी खाने के बाद ब्लड प्रेशर में गिरावट की परेशानी देखी गई है। ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

फूड पॉइजनिंग

अंडे के सफेद हिस्से के सेवन करने से पेट में साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

बायोटिन का अवशोषण

कच्चे अंडे का सफेद हिस्सा बायोटिन के अवशोषण की कमी कर सकता है। इसकी वजह से स्किन और बालों की समस्या बढ़ सकती है।

किडनी की परेशानी

सफेद हिस्से में ज्यादा प्रोटीन होता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में प्रोटीन की अधिकता होती है, जो किडनी की समस्या की वजह बन सकती है।

मखाने के सेवन से दूर होती हैं ये बीमारियां