तुलसी तोड़ने से पहले जान लें ये नियम


By Ayushi Singh07, Sep 2024 06:51 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और हर त्योहार में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि तुलसी तोड़ने से पहले जान लें ये नियम-

इस समय तोड़े

तुलसी को सुबह के समय  4 से 7 बजे के बीच में तोड़ा जाता है। यह समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

स्वच्छता का ध्यान रखें

तुलसी को तोड़ने से पहले अपने हाथ धोएं और स्वच्छता का ध्यान रखें। इससे पौधे की पवित्रता बनी रहती है।

प्यार और आदर के साथ तोड़ें

तुलसी को कभी भी बिना सोचे-समझे या बिना ध्यान दिए नहीं तोड़ें। इसे प्यार और आदर के साथ तोड़ना चाहिए।

धार्मिक अवसरों पर तोड़े

तुलसी को विशेष रूप से पूजा के समय या धार्मिक अवसरों पर तोड़ा जाना चाहिए। इससे तुलसी माता का अपमान नहीं होता है।

नंगे पैर

तुलसी के पत्तों को हमेशा नंगे पैर तोड़ना चाहिए। इससे तुलसी के प्रति सम्मान और पवित्रता बनी रहती है। देवी-देवता की कृपा भी बनी रहती है। 

रात में न तोड़े

कभी-भी भूलकर से भी रात में तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी नाराज होती है। 

इस नियम के अनुसार तुलसी तोड़ना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

निराशा दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय