हिंदू धर्म में जब भी कोई व्यक्ति मंदिर में पूजा करने जाता है तो मंदिर में प्रवेश करने से पहले घंटी बजाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करके देवी देवताओं को जगाया जाता है।
यही वजह है कि मंदिर जाते समय घंटी बजाया जाता है। लेकिन बहुत से लोग मंदिर से लौटते समय भी घंटी बजा देते हैं। आइए जानते हैं ऐसा करना चाहिए या नहीं?
मान्यताओं के मुताबिक मंदिर में प्रवेश करते समय घंटी बजाने से देवी देवताओं का ध्यान भक्तों की ओर आकर्षित होता है। साथ ही उनकी आंखें भी खुलती है।
लेकिन ऐसी मान्यता है कि मंदिर से लौटते समय घंटी बजाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे देवी देवताओं को गुस्सा आ सकता है।
मंदिर से लौटते समय घंटी बजाना मतलब नियम को तोड़ना कहा जाता है। ऐसे में गलती से मंदिर से लौटते समय घंटी बजाना शुभ नहीं माना जाता है।
वहीं, मंदिर की घंटी तेज आवाज में नहीं बजाना चाहिए। मंदिर की घंटी दो से तीन बार ही बजानी चाहिए। ऐसा करने से देवी देवता नाराज हो सकते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जब भी हम मंदिर परिसर से बाहर आते हैं तो उसके बाद गलती से भी घंटी नहीं बजानी चाहिए, क्योंकि आपसे सारे फल मिट्टी में मिल जाएंगे।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।