हिंदू धर्म में काला धागा पहनना शुभ माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि काला धागा पहनने से कई दोष दूर हो जाते हैं। विशेष महिलाओं को काला धागा जरूर धारण करना चाहिए।
दुल्हन के दाएं पैर के अंगूठे में काला धागा बांधा जाता है तो उसे बुरी नजर नहीं लगती है। बहू का घर में कदम रखना शुभ होता है।
यदि मरीज का तबीयत खराब होने के दौरान काला धागा बांधा जाता है तो तबीयत में जल्द सुधार होता है। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
यदि परिवार के किसी सदस्य पर बुरी नजर का साया है तो उसे भी किसी हाथ में काला धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से बुरे साए का प्रभाव दूर होता है।
प्रेग्नेंट महिलाएं यदि काला धागा धारण करके उसमें 7 गांठ लगा लें और अपने पैरों में बांध लें तो गर्भावस्था के दौरान पैरों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको बाजुओं में काला धागा बांधना फायदा दे सकता है। कार्यस्थल पर कोई परेशानी हो तो यह समस्या भी दूर होती है।