भविष्य के कई राज खोलता है आपकी हथेली का रंग


By Ayushi Singh08, Jan 2025 05:10 PMnaidunia.com

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में मौजूद कई चिन्ह और रेखा से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि भविष्य के कई राज खोलता है आपकी हथेली का रंग-

हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र में न सिर्फ हथेली की रेखाओं को पढ़ कर व्यक्ति के बारे में पता लगा सकते हैं, लेकिन हथेली के रंग से भी कई चीजों को जाना जा सकता है।

पीली हथेली

हस्तरेखा के अनुसार, कुछ लोगों की हथेली पीली रंग की होती  है। ऐसे लोगों को सेहत से संबंधित समस्या होती है और स्वभाव चिड़चिड़ापन होता है।

लाल हथेली

जिन लोगों की हथेली का रंग लाल होता है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास भरपूर होता है और यह लोग निर्णय लेने में बेहतरीन होते हैं।

गुलाबी हथेली

जिन लोगों की हथेली गुलाबी होती है ऐसे लोग खुशमिजाज और सेहत भी ठीक रहती है। इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है और आशावादी भी होते हैं।

कालापन

कुछ लोगों की हथेली में कालापन होता है। ऐसा कहा जाता है कि कालापन संघर्ष और जीवन में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। इन लोगों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलती है।

सफेद हथेली

सफेद हथेली खून की कमी को दर्शाता है, लेकिन कुछ लोगों की हथेली सफेद रंग की होती है। ऐसे लोगों का स्वभाव भावुक होता है और मिलनसार भी होते हैं।

हथेली का रंग भविष्य के कई राज खोलता। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

चाणक्य जैसे चालाक होते हैं इस मूलांक के जातक