अक्सर लोगों के शरीर की बनावट से आप उसके बारे में जान सकते हैं। कई बार जो मुंह से बोलकर नहीं बता पाते हैं, वह आंखें बता देती हैं।
आंखे बहुत प्रभावशाली होती हैं। इससे आप सामने वाले के मन में क्या है? आसानी से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंख के रंग से कैसे जानें अपनी किस्मत-
भूरी आंखों वाले लोग चंचल और खुबसूरत होते हैं। ऐसे लोग भावुक या कोमल सवभाव के होते हैं। इनका अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं होता है।
सबसे अच्छी काली आंखें मानी जाती हैं। ऐसे लोग दयालु और समाज के लिए कुछ करने वाले होते हैं। इन लोगों को जीवन में धन के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
नीली आंखें वाले लोग चालाक और शानदार व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनके जीवन की शुरुआत अच्छी नहीं होती, लेकिन भविष्य में सफलता अच्छी मिलती है।
आंखों की पुतलियों में छीटें हो, तो इससे पता चलता है कि उनपर राहु-केतु का असर है। ऐसे लोग के जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। इन्हें लाभ देने वाली चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मिश्रित आंखें वाले लोग जीवन के अनुभव लेते हुए उंचाइयों पर पहुंचते है। ऐसे लोग का पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं होता है, लेकिन करियर काफी अच्छा होता है। यह लोग लापरवाही बहुत करते हैं।
ऐसे लोग बुद्धिमान और उत्साहित होते हैं। वह हर काम जोश के साथ करते हैं और सुंदर भी होते हैं। यह लोग नई चीजों का पता लगाने में माहिर होते हैं।
ऐसे लोग आर्थिक रुप से कमजोर होते हैं, लेकिन बडे़ विद्वान् और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगो को अपनों से दूर जाकर ही सफलता मिलती है। इन्हें किसी को भी बुरी बात कहने और कोसने से बचना चाहिए।
आंखों के रंग से आप किसी को भी स्वभाव जान सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM