किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों को बताने में मददगार हो सकते हैं, आइए जानते हैं, इस बारे में -
जिन लोगों का मूलांक की 1 होता है, वह साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। साथ ही, यह किसी भी परेशानी का सामना करने में सक्षम होते हैं
मूलांक 2 के लोग भावुक और कोमल स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव और शारीरिक रूप से कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 3 वाले लोग दयालु होने के साथ इनकी तार्किक शक्ति बेहतर होती है। साथ ही, ऐसे लोग पढ़ने में होशियार होते हैं।
मूलांक 4 के लोग जिद्दी स्वभाव के साथ नेक दिल भी होते हैं। इस मूलांक के लोगों को अपने जीवन में किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
माना जाता है कि मूलांक 5 वाले लोग आकर्षक स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा यह खुद को किसी भी परिस्थिति में ढ़ालने में माहिर होते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग आत्मविश्वासी और आकर्षक होते हैं। इस मूलांक के लोगों की सुगंध के प्रति विशेष दिलचस्पी होती है।
जिन लोगों का मूलांक 7 होता है वह खुले दिल और समझदार होते हैं। साथ ही, यह अपनी बात दूसरों को समझाने में माहिर होते हैं।
जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, वे गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन में लक्ष्य को हासिल करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वह साहसी और उत्साही माने जाते हैं। इसके अलावा यह चंचल और चालक स्वभाव के होते हैं।
इन मूंलाक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com