अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है?


By Ayushi Singh29, Aug 2024 05:10 PMnaidunia.com

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इंसान के अंगो की बनावट की मदद से उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है-

सीधा अंगूठा

जिन लोगों का सीधा अंगूठा होता है, ऐसे लोग अनुशासन में रहते हैं। हर नियमों को समय के साथ निभाते हैं।

छोटा अंगूठा

जिस इंसान के छोटा अंगूठा होता है, ऐसे लोग अकेलापन पसंद होता है। इसके साथ ही, बड़े ज्ञानी होते हैं।

अंगूठे लंबाई

जिन लोगों के अंगूठे की लंबाई ज्यादा होती है। ऐसे लोग दार्शनिक किस्म के होते हैं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

घुमावदार अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा घुमावदार होता है, ऐसे लोग खुले विचार के होते हैं और सेंसिटिव भी होते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं।

अंगूठा के बीच स्पेस

जिन लोगों के अंगूठे के बीच स्पेस होते हैं, ये लोग जीवन के प्रति समझदार होते हैं। दूसरों का अच्छी तरह से नेतृत्व करने में मदद कर सकता है।

टेढ़े अंगूठे

जिन लोगों के अंगूठे टेढ़े होते हैं, ये लोग शरारती होते हैं। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हमेशा मेहनत करते हैं और नए रास्ते की खोज करते हैं।

अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में इन बातों को बताता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM  

घर में लगाएं 1 पौधा, गणेश जी की बनी रहेगी कृपा