कॉफी विद करण हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। आइए जानते हैं कॉफी विद करण के सबसे हिट एपिसोड के बारे में।
कॉफी विद करण शो करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक चैट शो है। इसमें सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुल के बात करते है।
कॉफी विद करण चैट शो में ईशान खट्टर, कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी आएं थे। यह शो भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ नजर आए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी कॉफी विद करण के चैट शो में साथ आए थे। इसमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल लग रही थी।
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार और समांथा प्रभु भी साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की थी।
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान भी सीजन 7 में इस शो में साथ आए थे। करण के सवाल और जाह्नवी और सारा के जवाब भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुए थे।
लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के दौरान आमिर और करीना एक साथ कॉफी विद करण के शो में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने करण के साथ मिलकर जमकर बातचीत की थी।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी 2023 में टेलीकास्ट हुए नए सीजन में साथ आए हुए थे। यह एपिसोड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।