कॉफी विद करण का हर साल एक नया सीजन आता हैं, जो अपने साथ विवाद भी ले आता है। आइए जानते है कॉफी विद करण की अब तक की 7 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में।
2019 में कॉफी विद करण शो में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आए हुए थे। इस दौरान हार्दिक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके चलते इन दोनों पर बीसीसीआई ने 2 मैचों का बैन लगाया था।
काफी विद करण के तीसरे सीजन में करीना और सैफ अली खान आए थे। इस दौरान करीना ने प्रियंका के एक्सेंट पर कमेंट किया था। जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ सकता हैं।
दीपिका पादुकोण ने काफी विद करण शो के दौरान रणबीर कपूर को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके चलते उन्हें भी ट्रोल होना पड़ा था। दीपिका ने रणबीर कपूर को कंडोम ब्रांड एंडोर्स करने को कहा था, जिससे ऋषि कपूर और नीतू काफी नाराज हुए थे।
सोनम कपूर ने काफी विद करण के चौथे सीजन में कलाकारों के लुक पर टिप्पणी की थी। जिसके चलते भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल होना पड़ा था।
कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। कंगना ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
कॉफी विद करण का चौथा सीजन विवादों भरा रहा था। इमरान ने रैपिड फायर राउंड के दौरान ऐश्वर्या राय के जवाब में प्लास्टिक और श्रद्धा कपूर के जवाब में उन्हें खाने-पीने की सलाह दी थी।
कॉफी विद करण का नया सीजन आने के साथ ही फिर एक नया विवाद सामने आया है। दीपिका और रणवीर इस सीजन के पहले एपिसोड में दिखे थे। दीपिका के एक बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा हैं।