बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस को भी पसंद किया जाता है।
कृति सेनन ट्रेडिशनल लुक्स में बला की खूबसूरत लगती हैं। लड़कियां पार्टी से लेकर किसी इवेंट के लिए उनकी आउटफिट से इंस्पिरेशन भी लेती हैं।
रक्षाबंधन के त्योहर के लिए भी आप एक्ट्रेस कृति सेनन की आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। आइए देखते हैं कृति की कुछ बेस्ट ट्रेडिशनल लुक्स।
अगर आपको साड़ी कैरी करना पसंद है तो एक्ट्रेस की इस नेट साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें कृति की लुक भी परफेक्ट लग रही है।
पीले कलर का यह अनारकली सूट भी रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बेस्ट है। अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने जूती भी पहनी है।
ग्रीन कलर के कपड़े को ज्यादातर त्योहारों पर पहनना शुभ होता है। रक्षाबंधन के लिए आप इस ऑलिव ग्रीन साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप चाहे तो इस राखी लहंगा भी पहन सकती हैं। कृति सेनन का यह ग्रीन कलर का लहंगा आपकी लुक को स्पेशल बना देगा।
अगर आप अपनी लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो इसके लिए कृति सेनन की इस फ्लोरल साड़ी को कैरी किया जा सकता है।