हिंदू ज्योतिष के मुताबिक धन के लिए देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। यदि जातक पर कुबेर देव प्रसन्न हो जाते हैं तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में के मुताबिक कुबेर देव इन राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं और इन जातकों को जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
वृषभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो भौतिक सुखों जैसे - सुख-सुविधा, वैभव, यश, सम्मान, ऐश्वर्य के कारक माने जाते हैं। इन पर कुबेर देव की विशेष कृपा होती है।
तुला राशि के जातकों पर कुबेर देव की कृपा हमेशा रहती है। कुंडली में शुक्र देव के शुभ स्थान पर होने से जातक मालामाल हो जाता है।
कर्क राशि के जातकों पर कुबेर देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर सफल होते हैं। कुबेर की कृपा से करियर में सफलता मिलती है।
वृश्चिक राशि के लोग हर परिस्थितियों में सफल होने का साहस रखते हैं। कुबेर देव की कृपा से इस राशि को लोगों को जीवन में कभी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता है।