ज्योतिष शास्त्र में धनवान बनने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी और देवता कुबेर को माना जाता है। इन दोनों की कृपा से व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
धन लाभ के लिए पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। देवी-देवताओं की पूजा करने से पैसों से जुड़ी मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है।
धनवान बनने के लिए आपको कुबेर देवता की पूजा करनी चाहिए। अगर आप चाहे तो उनके साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी कर सकते हैं।
घर में कुबेर यंत्र स्थापित करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से धन के देवता कहे जाने वाले का आशीर्वाद घर के ऊपर बना रहता है।
कुबेर यंत्र स्थापित करने से व्यक्ति को धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं, पैसों में बरकत होनी भी शुरू हो जाएगी।
अगर आपके घर में क्लेश का माहौल रहता है तो कुबेर देवता की पूजा शुक्रवार के दिन करें। इससे घर की सुख-शांति बढ़ने लगती है।
कुबेर देवता के प्रसन्न होने से मां लक्ष्मी भी कृपा बरसाती है। इन दोनों देवी-देवताओं के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को धन-धान्य की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि कुबेर देवता की पूजा करने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ