कब हैं कुंभ संक्रांति? जानिए सही तिथि और पूजा नियम


By Prakhar Pandey12, Feb 2024 04:47 PMnaidunia.com

क्या होती हैं कुंभ संक्रांति?

सनातन धर्म में कुंभ संक्रांति के पर्व को खास माना जाता है। आइए जानते है कुंभ संक्रांति कब है और इस दिन कैसा पूजा-पाठ करना चाहिए?

13 फरवरी 2024

13 फरवरी 2024 को मंगलवार के दिन कुंभ संक्रांति मनाई जाने वाली है। ऐसे में इस पवित्र नदियों के स्थान का खास महत्व होता है। इस दिन गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों का स्नान करना चाहिए।

सूर्य का राशि परिवर्तन

सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। जैसे मकर में सूर्य के प्रवेश पर मकर संक्रांति होती है, वैसे ही कुंभ में सूर्य के प्रवेश पर कुंभ संक्रांति होती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान,दान और सूर्य देव की पूजा की जाती हैं।

सूर्य देव की कृपा

सूर्य की कृपा हो पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। कुंभ संक्रांति पर भी दान का खास महत्व होता है। इस दिन भी काले तिल और अन्य चीजें दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।

कुंभ संक्रांति

कुंभ संक्रांति के दिन जल्दी उठकर पवित्र स्नान करना चाहिए। अगर किसी पवित्र नदी पर जाना संभव हो तो यह अति उत्तम रहेगा। अन्यथा आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते है।

स्नान के बाद

स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। साथ ही, मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धापूर्वक जप करें। इस पर्व पर गाय को चारा अवश्य खिलाएं।

गरीबों की मदद

कुंभ संक्रांति के दिन गरीबों की मदद करें और खाना खिलाएं। अपने कामों से निवृत्त होकर मंदिर में भगवान के दर्शन भी करें।

ब्राह्मण भोज

दान-पुण्य के साथ-साथ ब्राह्मणों को भोजन भी कराएं। साथ ही, वस्त्र और अन्य जरूरी चीजों का दान भी करें। इससे आपको बरकत मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

7 जन्‍मों तक साथ निभाती हैं इन 5 राशियों की जोड़ी