लहसुन की एक कली खोल देगी किस्मत का ताला


By Kushagra Valuskar04, Jun 2023 03:47 PMnaidunia.com

लहसुन

लहसुन के बिना खाना फीका लगता है। इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लहसुन बालों को झड़ना रोकता है। वजन कम करने में भी सहायक है।

लहसुन के टोटके

लहसुन का इस्तेमाल टोटके में भी किया जा सकता है। लहसुन के कुछ सरल उपायों से व्यक्ति अपना सोया भाग्य जगा सकता है।

उपाय 1

लहसुन की दो कलियां लाल कपड़े में बांधकर घर में कहीं गाड़ दें। इस उपाय से पैसों की आवक बढ़ेगी।

उपाय 2

लहसुन की पांच से सात कलियां कपड़े में बांधकर अपने व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। कुछ ही दिनों में आपका व्यापार फलने-फूलने लगेगा।

उपाय 3

शनिवार के दिन लहसुन की एक कली पर्स में रखें। इससे पैसों की किल्लत दूर होगी।

उपाय 4

अगर पैसा टिकता नहीं है तो लाल कपड़े में लहसुन की तीन कलियों को बांधकर तिजोरी में रख दें। पैसों की तंगी दूर होगी।

उपाय 5

लहसुन की 7 कलियों को बांधकर घर के आंगन या छत पर रख दें। इस उपाय से नजर दोष दूर होता है।

उपाय 6

अगर बच्चा बार-बार बीमार हो रहा है, तो 7 लहसुन को उसके शरीर से उतारकर 5 लाल साबूत मिर्च के साथ जला दें। नजरदोष दूर हो जाएगा।

उपाय 7

शनिवार के दिन लहसुन की 5 कलियों को अपने ऑफिस डेस्क में छिपाकर रख दें। नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।

उपाय 8

शनिवार के दिन एक काले कपड़े में साबुत लहसुन रख दें। फिर इसे पीपल पेड़ में गाढ़ दें। इससे नजर दोष का निवारण होगा।

उपाय 9

लहसुन को कूटकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

उपाय 10

शनिवार के दिन लहसुन को सरसों के तेल में भिगोकर घर की दक्षिण दिशा में रख दें। इससे घर के सदस्यों को बीमारी का डर नहीं रहेगा।

उपाय 11

लहसुन को तिल के साथ शनिवार के दिन दान करें। इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होगा।

15 जून से इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव