हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। घर में किसी भी चीज को वास्तु के मुताबिक रखने से लाभ मिलता है।
हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष स्थान है। उनकी कृपा पाने के लिए लोग घरों में तरह-तरह के उपाय करते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी जी के चरण को लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसको सही दिशा में लगाना से ही लाभ प्राप्त होता है।
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में माता का प्रवेश होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पैर की दिशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। ये इस बात का प्रतीक होता है कि मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में होगा।
वास्तु के मुताबिक मां लक्ष्मी के चरणों को पूजाघर में भी लगाया जा सकता हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर माता की कृपा बनी रहती हैं।
मां लक्ष्मी का चरण काफी पवित्र माना जाता है इसलिए इनके चरणों को गंदे स्थान पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।