फरवरी में है लक्ष्मी नारायण योग, धन और खुशी से मालामाल होंगी ये 3 राशियां


By Prakhar Pandey22, Jan 2024 04:11 PMnaidunia.com

फरवरी का माह

फरवरी के माह में भी ग्रहों के परिवर्तन से राशियों को लाभ मिलने वाला है। आइए जानते है फरवरी में बुध और शुक्र की मेहरबानी से किन राशियों को लाभ होने वाला है।

ग्रहों की युति

फरवरी में बुध और शुक्र के मिलन से लक्ष्मी नारायण योग बनने वाला है। इस युति से बनने वाले शुभ योग से कई राशियों के जीवन में खुशियां आने वाली है।

लक्ष्मी नारायण योग

12 फरवरी को सुख-संपदा के स्वामी शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने वाले है। मकर राशि में बुद्धि के कारक बुध पहले से गोचर कर रहे है।

बुध और शुक्र की युति

12 फरवरी 2024 को मकर राशि में बुध और शुक्र की युति से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। मकर राशि में होने वाली इस युति से राशियां मालामाल हो जाएंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस युति से करियर में काफी लाभ मिलने वाला है। जातक की मेहनत और लगन को देखकर अधिकारी आपको ईनाम दे सकते है।

सुकून और शांति

युति की इस अवधि में सिंह राशि वालों को मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। साथ ही, कारोबार में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। साथ ही, शुक्र आपके जीवन पर सकारात्मक असर डालेंगे। वेतन बढ़ने के साथ-साथ नई जिम्मेदारीयां भी मिल सकती है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस लक्ष्मीनारायण योग से आर्थिक लाभ मिलेगा। युति की इस अवधि में निवेश का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, शुक्र के प्रभाव से भी प्रेमी रिश्ते मजबूत होंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा के लिए कब तोड़ने चाहिए फूल?