अक्सर लोगों को दिन रात मेहनत करने के बाद भी व्यापार में वृद्धि और धन की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आप लाल किताब का सहारा ले सकते है। लाल किताब के टोटके बेहद ही अचूक माने जाते हैं।
यदि आपके व्यापार में लाख कोशिश करने के बाद भी उन्नति नही हो रही है तो लाल किताब में बताए गए इन उपाय को जरूर करें।
लाल किताब के अनुसार माता लक्ष्मी को आभूषण अर्पित करना चाहिए इससे धन की देवी प्रसन्न होती है।
लाल किताब के अनुसार सुबह उठकर रोजाना घर में देवी-देवताओं की पूजा करें। ऐसा करने से भाग्य खुलता है।
दान करना पुण्य का काम माना जाता है। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।
अगर आप व्यापार में जल्द से जल्द उन्नति प्राप्त करना चाहते है तो शनिवार के दिन बहते जल में नारियल को प्रवाहित करें।
मान्यताओं के अनुसार यदि व्यापार में वृद्धि नहीं मिल रही तो उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं।