लाल किताब में कई असरदार और प्रभावी तरीके बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आ सकती है।
शनिवार के दिन मछलियों को आटा खिलाने से शनि दोष दूर हो सकता है। साथ ही, व्यापार और स्वास्थ्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
आर्थिक परेशानियों से छुटकारे के लिए मंगलवार के दिन किसी नदी में गुड़ को बहाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
माना जाता है कि राहु और केतु दोष को शांत करने के लिए रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होता है।
गुरुवार के दिन गुड़ और चने का दान करने से बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सोमवार के दिन दही और चावल का दान करने से मानसिक शांति और परिवार में प्रेम बना रहता है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दिन सरसों का तेल और दिया जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख- शांति और सकारात्मक बनी रहती है।
रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन में चल रही बाधाएं और परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है।
लाल किताब में बताए इन उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com