लाल किताब के उपायों को अचूक माना जाता है। यह विद्या ज्योतिष से अलग होती है, लेकिन दोनों में कोई खास अंतर नहीं होता है।
अगर आप कर्ज से परेशान हो गए हैं तो आज आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको कर्ज से छुटकारा दिलाएंगे।
लाल किताब में उल्लेख है कि तिजोरी में सोने के साथ केसर रखें। इससे आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और कर्ज से राहत मिलेगी।
शुक्रवार के दिन एक बंद ताला खरीद कर घर लाएं। रात के समय इसे अपने कमरे में रखें। इसके बाद शनिवार को इस ताले को किसी मंदिर में रख दें।
रात को सोने से पहले बिस्तर के नीचे किसी बर्तन में जौ रखें। सुबह उठकर इस अनाज को किसी गरीब को दान कर दें।
अगर आप पैसों की तंगी से राहत पाना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोते समय फिटकरी से दांतों को साफ करें। इससे शुक्र दोष दूर होगा और धन लाभ का योग बनेगा।
एक काली बांसुरी में शक्कर भरे और किसी एकांत जगह पर इसे मिट्टी में आधा गाड़ दें। ऐसा करने से आपको जरूर धन लाभ होगा।
अगर घर की सीढ़ियों में वास्तु दोष है तो इसे जरूर ठीक कराएंं। अगर ऐसा नहीं कराया जाता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।