असल जिंदगी की समस्याओं को कम करने के लिए लाल किताब के उपायों को असरदार माना जाता है। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कुछ उपाय अपनाए जाते हैं।
लाल किताब के मुताबिक, स्वस्थ रहने के लिए कुछ कार्यों को दिनचर्या में शामिल करना होगा। इससे आपको रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
ज्योतिष के जानकार सुबह के समय सूरज को जल अर्पित करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग दोष से मुक्ति मिलती है।
आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहता है तो नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान करें। ऐसा नियमित तौर पर करने से हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
लाल किताब की मानें तो लाल रंग के कपड़ों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता हावी नहीं होती है।
रोगों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो रोजाना शुभ शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
बीमारियों से हमेशा परेशान रहते हैं तो सप्ताह में किसी भी एक दिन व्रत जरूर करे। इससे आपकी सेहत पहले से बेहतर हो जाएगी।
जिनकी कुंडली में रोग दोष होता है उन्हें नीम के पेड़ की पूजा करें। लाल किताब में बताया गया है कि ऐसा करने से बेहतर स्वास्थ्य की कामना पूरी होती है।
यहां हमने जाना कि लाल किताब के किन उपायों को अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ