जीवन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए लाल किताब के टोटके आपकी मदद करेंगे। खासकर नए साल की शुरुआत में आपको इन उपायों को जरूर अपनाना चाहिए।
लाल किताब के अनुसार, रोजाना सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकटों से आपका बचाव होगा। इसके अलावा 5 मंगलवार को चोला अर्पित करें।
बनेंगे नए साल के पहले दिन एक पानी वाला नारियल लें और इसे 21 बार अपने ऊपर से वार लें। इसके बाद उसे किसी भी धार्मिक स्थल पर जला दें। ऐसा करने से तरक्की के योग बनेंगे।
लाल किताब में बताया गया है कि शनिवार के दिन व्यक्ति को छाया दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाएंगे।
हर दिन शुभ और शाम के समय घर में कपूर जलाएं। लाल किताब की मानें तो इस उपाय को अपनाने से घर की नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है।
यदि आप किसी की अर्थी के साथ श्मशान घाट जा रहे हैं तो लौटते समय शमशान में कुछ सिक्के फेंक दें। इस उपाय को करने से अचानक आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी।
लाल किताब का यह टोटका भी असरदार है। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भर लें और उसमें थोड़ा चंद मिला लें। सोते समय इस लोटे को सिरहाने के नीचे रख लें। इसके बाद इस जल को तुलसी के पौधे में डाल दें।
इन उपायों को रोजाना अपनाने से जीवन में आने वाली परेशानियों से नए साल में छुटकारा मिल सकता है। बशर्ते लाल किताब के टोटकों को नियमों के साथ अपनाना होगा।