लाल किताब का ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से जीवन में खुशहाली आती है।
लाल किताब के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
घर में महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। इसकी स्थापना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
लाल किताब में चीटियों को चीनी खिलाने का अत्यधिक महत्व है। यह उपाय करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होंगे और धन की प्राप्ति होती है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए गाय को गुड खिलाएं। ऐसा करने से गुरु की स्थिति मजबूत होती है और धन की कमी नहीं होती है।
कर्म और न्याय के देवता शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन जूतों का दान करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर में कभी भी धन की कमी न हो इसके लिए तिजोरी में 1 सोने या चांदी का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रखें।
धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
लाल किताब के इन उपायों को करने से धन की प्राप्ति होती है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com