लौंग का इस्तेमाल केवल किचन में मसाले के रूप में ही नहीं होता है, बल्कि एक लौंग आपकी कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकता है।
हिंदू धर्म में लौंग का काफी महत्व होता है। लौंग का इस्तेमाल पाठ-पूजा में भी किया जाता है।
लौंग के ये उपाय आपको कई परेशानियों से निजात दिला सकता है। आइए लौंग के इन टोटकों के बारे में विस्तार से जानते है।
अगर आपको नौकरी में सफलता नही मिल रही है, तो एक लौंग को लाल रुमाल में बांध लें और इस रुमाल को साथ में लेकर इंटरव्यू देने जाए।
अगर आपके धन में बरकत नही हो रही है, तो लौंग का टोटका काफी फायदेमंद हो सकता है। शुक्रवार को तिजोरी में स्नान करके एक लौंग को रखें। ऐसा करने से धन में बरकत होती है।
कुंडली में राहु-केतु के प्रभाव से जीवन में काफी परेशानियां आती है। राहु-केतु से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन लौंग का दान करें।
यदि आपके घर में रोजाना क्लेश बढ़ रहा है, तो आप लौंग के साथ कपूर को मिलाकर शाम के समय जलाएं। घर से क्लेश दूर करने के लिए ये उपाय बेहद ही कारगर होता है।