तेजी से वजन घटेगा, इन 2 चीजों से बनाएं काढ़ा


By Sahil18, Dec 2023 12:17 PMnaidunia.com

वेट लॉस जर्नी

वजन घटाने की जर्नी इतनी आसान नहीं होती है। इसके लिए डाइट से लेकर कुछ आदतों में भी जरूरी बदलाव करना पड़ता है।

मेटाबॉलिज्म

यदि आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है तो वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप गर्म पानी और कुछ खास तरह के काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए हर्ब्स

तेजी से वजन घटाने के लिए किचन में मौजूद कुछ हर्ब्स भी आपकी मदद करेंगे। नींबू और अदरक का एक साथ सेवन करना भी वेट लॉस के लिए असरदार है।

वजन घटाने के लिए नींबू

वेट लॉस के लिए नींबू का कई तरह से सेवन किया जाता है। खासकर वजन कम करने के लिए हर कोई नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं।

अदरक के फायदे

वजन घटाने के लिए अदरक को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें सूजन को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, इसका पानी पीने से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।

नींबू और अदरक का काढ़ा

यदि आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो नींबू और अदरक का काढ़ा पिएं। इसे तैयार करने की विधि भी बेहद आसान है।

काढ़ा पीने का बेस्ट टाइम

सुबह के समय नींबू और अदरक का काढ़ा पीना बेस्ट होता है। यदि खाली पेट इसका सेवन किया जाता है तो यह और ज्यादा फायदेमंद होता है।

ऐसे बनाएं काढ़ा

सबसे पहले अदरक के छिलके को हटा दें। इसके बाद अदरक को कद्दूकस कर लें। इसमें नींबू रस और शहद भी मिलाएं। फिर पेस्ट को पानी में डालकर 2 से 3 मिनट तक उबालें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काले और ड्राई होंठों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे