गर्मियों के दिनों में ड्रिंक के तौर पर नींबू पानी को पिया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी नींबू पानी काफी फायदेमंद होता है।
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जान लेते हैं कि इससे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
नींबू पानी वजन कम करने के काम भी आता है। इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मोटापे को कम करने के लिए मददगार है।
बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
नींबू पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। इसे सुबह पीने से पाचन तंत्र सुचारू ढंग से काम करता है।
शरीर को एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए भी आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने के अलावा धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
नींबू पानी को हाई शुगर वाले ड्रिंक की जगह पिया जा सकता है। विशेषकर यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।