धन प्राप्ति के लिए नए साल पर घर में इस जगह जलाएं दीपक


By Ram Janam Chauhan28, Dec 2024 05:46 PMnaidunia.com

नया वर्ष जीवन में नई उम्मीदें, खुशियां और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए इन जगहों पर दीपक जलाना शुभ हो सकता है।

दीए जलाने का महत्व

हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।

देवी लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। साथ ही, इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सकता है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

नए वर्ष पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सुख शांति का वास बढ़ता है। साथ ही, घर पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

तिजोरी के पास जलाएं

घर में तिजोरी या पैसे वाले स्थान पर दीपक जलाने से घर में बरकत होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

रसोई घर के पास जलाएं

रसोई घर को देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। ऐसे में नए साल के दिन यहां दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

तुलसी के यहां जलाएं दीपक

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। इसलिए, नए साल के दिन यहां दीपक जलाने से जीवन में परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कब जलाएं दीपक

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सुबह के समय और शाम को सूर्यास्त के बाद दीपक जलाना शुभ हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर में इस तरह लगाएं पोछा, दूर होंगे क्लेश