सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का खास महत्व माना गया है। इस तिथि पर पितरों की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर किन तेलों का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
सोमवती अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए सोमवती अमावस्या पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।
सोमवती अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। जिससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन तिल के तेल का दीपक जलाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
शाम के समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। इसलिए शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाए।
सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सोमवती अमावस्या पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में बरकत होती है।
रोजाना दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com